नमक हराम
💐नमक हराम💐
👌 जिस थाली में खाएगा
वह उसी में छेद कर जाएगा।
जिसका नमक वो खाएगा
उसी की इज्जत को बट्टा लगाएगा।
कितना गिर गया आज इंसान
नमक की कीमत का नही है भान,
जिसको करेंगे भलाई आप
वही निकेलगा आस्तीन का सांप।
99 बार उसके काम आप आयो
एक बार कभी असमर्थता जताओ,
तब वो अपना असली रूप दिखायेगा,
99 को वो तुरन्त भूल जाएगा।
पहले पहचानने का कोई यंत्र नही है
पूर्व जांच का कोई मंत्र नही है।
कि कैसे किस पर करे इतवार
कैसे जांचे अंदर का छल व्यवहार।
जिस थाली में खाएगा।
उसी में छेद कर जाएगा।।👌
नरेन्द्र