बिटिया की विदाई
- Get link
- X
- Other Apps
शीर्षक --बिटिया की विदाई
पीहर से पुत्री गमन पियर वसन पहन-पहन,
हहर हहर ,ठहर ठहर,चल रही थी सहम-सहम ।1
झपट झपट,लपट लपट,चिपक रही थी मातृ-वदन,
अश्रु-धार से सींच रही थी बिटियाअपनेपितृ-सदन ,
सिहर सिहर,कहर कहर,माँ रो रही थी विलख-विलख,
फफक फफक पिता रो रहे थे,भाई भी कलप -कलप।।।
बहने जार जार रोये जा रही थी,
सखियाँ रो रोकर समझा रही थी
अन्य महिलाएं भी रोये जा रही थी
जब रानी को डोली बैठा रही थी।
कितनी सलोनी थी ये बिटिया रानी
ख़त्म हुई 20 वर्षो की वो कहानी।
अहर्निश माँ-पिता की सेवा करती थी,
तनिक न आहें वह कभी भरती थी।।
बिटिया वहां जाकर राज करेगी?
या इसपर कोई वहां गाज गिरेगी?
बिटिया वहां कैसा सुख पायेगी?
या दहेज की वेदी चढ़ जायेगी?
क्या लिखा है इसका भाग्य संयोग?,
कैसे होंगे ,वहां के परिवार सब लोग?
बाबू यह सब सोच सोच,
मन ही मन मसोस-मसोस।
बिटिया को बाबू विदा कर रहे थे,
अंदर अंदर अनहोनी से डर रहे थे।।
नरेंद्र सिंह
- Get link
- X
- Other Apps