रामराज्य को आने दो

💐रामराज्य को आने दो💐

 अगर चाहिए सुख तो रामराज्य को लाना होगा 
सभी  को आज राम का गुण अपनाना होगा  ।।
जाति धर्म का न भेद रहेगा,न ऊंच नीच का भाव
रामराज्य में सुखी होंगे,भर जाएंगे अतीत के घाव।।
सत्य, अहिंसा,न्याय नीति का रहेगा बोलबाला।
न कहीं चाकूबाजी होगी ,न कोई चलाएगा भाला।
पिता के जिंदा रहते ,नही मरेगा  किसी का पुत्र।
सभी नागरिक एक समान,रामराज्य का यही सूत्र।।
दुष्टों में सद्वुद्धि आएगी,सुधरेंगे  उनके बिगड़े बोल।
रंक अमीर की खाई न रहेगी, सबका एक सा मोल।।
अमन चैन ,भाईचारे ,न्याय का यहां चलेगा  राज।
मिसाल कायम होगी , देशपर होगा सबों का नाज़।।
बहुत कुछ  जो बिगड़  चुका,अब बन्द करो वो खेल।
रामराज्य को आने दो,उपजे प्रेम भाव और मेल।।
नरेंद्र सबसे विनती करे, साष्टांग जोड़कर दोनो हाथ,
 विष मत घोलो समाज मे,बनकर कोई अब नागनाथ