एक बिहारी सब पर भारी

बिहार दिवस पर

#एक बिहारीं सब पर भारी#

हाँ हम  भी बिहारी हैं
  सब पर  हम भारी हैं
जलते रहे जिसे जितना जलना है
पर ज्ञान की ज्योति यहीं से जलना है।
बुद्ग महावीर की यही धरा
इसपर भी सोचो जरा ।
गुरु गोविंद सिंह कहाँ जन्में?
इस पर भी सोचो मन में?
बिहार का नाम लो सादर
यहाँ के लोगों को करो आदर ।
ज्ञान की धारा यहीं से शुरू
यही मिट्टी रही है विश्वगुरु
नालन्दा और विक्रमशिला
प्रथम शिक्षा केन्द्र संसार को मिला।
बोलो क्या है बोलना
चाहो तुम जितना तौलना
    हाँ हम बिहारीं है
सब पर हम भारी है।।
नरेंद्र