मैनेजर की व्यथा
मेनेजर की व्यथा (कृपया न लें अन्यथा)
मुझे मेनेजर मत कहो; हार्दिक कष्ट होता है
लोग कहा करते हैं- " मेनेजर बड़ा भ्रष्ट होता है "
जब मैं कहता हूँ कि मैं हूँ वेतन पर जिंदा
तो लोग कहते हैं, ये है झूठ का पुलिंदा
वेतन से कहीं कार एवं आलिशान बनता है?
यह तो अन्य आय से ही संभव जान पड़ता है!
जब मैं कहता हूँ कि इसके लिए क़र्ज़ लिए हैं
तो लोग कहते हैं ये तो मात्र दिखावे के लिए हैं
कितना ही हरिश्चंद्र बनता लोग तनिक नहीं मानते
मेनेजर का अर्थ सिर्फ कमीशन खोर ही जानते
अतः मुझे मेनेजर मत कहो. हार्दिक कष्ट होता है
लोग कहा करते हैं; मेनेजर बड़ा भ्रष्ट होता है|
नरेन्द्र सिंह