भागा क्यों
प्रवासियों भागा क्यो?
आखिर वहां से क्यों भागा
जब वहां के अच्छे है राजा
मुफ्त में राशन
मुफ्त में पानी
मुफ्त में बिजली
सब कुछ मनमानी
स्वास्थ्य सेवाएं
स्कूल हुए अच्छे
सभी विधायक बहुत ही सच्चे
आखिर वहाँ से क्यों भागा?
क्यों बना मजबूर अभागा?
तेरे को,मेरे को ,अब मत करना
अपने असली रंग में रहना
यहाँ न नाम लेना केजरीवाल का
वही जिम्मेवार है तेरा बुरा हाल का।
अपनी भाषा ,अपना वेश
अपनी मिट्टी ,अपना परिवेश
घर की सूखी रोटी भली
घर ही रहो जहां रामकली
छोड़ो शहर की चमक दमक
बेकार है सिक्को की खनक
घर मे रह जोतो खेत
भरो अपने भी,और दूसरों के पेट।।
नरेंद्र
16.04.2020