दीया जलाएं

दीया जलायें

आयो, हमसब  दीया जलाएं,
 बुझे मन मे उल्लास जगाएं।
दीप प्रतीक है  उत्साह का
दीप प्रतीक है जीने की चाह का
दीप प्रतीक है जीवंतता का
दीप प्रतीक है निरन्तरता का
आयो ,हमसब दीया जलाएं
ठहरे जीवन मे उल्लास जगाएं।
नकारत्मकता को दूर भगाएं,
सोई ऊर्जा में शौर्य जगाएं,
जीवन मे अगर घटा उत्साह
रुक जो गया जीवन-प्रवाह,
उसमे अच्छे भाव जगाएं
आयो, हमसब दिया जलाएं।।
नरेंद्र सिंह ,