पौधा लगाना है
गीत
पौधा लगाना है
हरियाली लाना है
जीव को बचाना है
अब न कोई बहाना है।
पेड़ को मत काटो भाई बहना
मान लो सब मेरा ये कहना।
पेड़ को मत काटो भाई बहना
मानलो सब मेरा ये कहना।।
पेड़ अगर न लगायोगे
साँस कहाँ से ले पाओगे
पर्यावरण प्रदूषित होंगे
सभी जीव मूर्छित होंगे।
अभी भी मौका है भाई बहना,
मान लो सब मेरा ये कहना।।
धरती पर हरियाली हो
भय की न छाया काली हो
भविष्य को संवारना है
इस संकट से उबारना है।
आज ही शपथ ले लो भाई बहना
मान लो सब मेरा कहना.।।
नरेंद्र
31.08.2019