दहशत
👌कोरोना का दहशत👌
दहशत के साये में सब,आज जी रहे हैं लोग,
भय से फटे कलेजे सब, आज सी रहे हैं लोग,
कोरोना से डर डर सब ,आज रह रहे है लोग,
बिना मौत के मर मर सब, आज रह रहे है लोग,
घर मे बन्द हो सब आज अकुता रहे है लोग,
चीन की करनी से आज छटपटा रहे है लोग।
जानवर ही होता तो अच्छा , कह रहे है लोग,
उसे कोरोना का डर नही,जैसा सह रहे है लोग
सूक्ष्म वायरस से सब ,बहुत डर गए है लोग
सिर्फ कहने भर आदमी ,आज रह गए हैं लोग।।
दहशत के साये में सब ,आज जी रहें है लोग।
भय से फ़टे कलेजे सब,आज सी रहे है लोग।।
नरेंद्र
09.07.2020