pnb चालीसा

पंजाब नेशनल बैंक चालीसा

पंजाब नेशनल बैंक देता, जन जन को प्यार
उस बैंक से रखे आप सदा सर्वदा सरोकार !

धन्य -धन्य प. नै.बैंक हमारा
यह है ,बैंक प्यारा न्यारा
सन १८९५,बैशाखी की घटना
जब हुई थी आपकी स्थापना
लाहौर में अनार कलि भवन
आर्य मंदिर के निकट सदन
महापुरुष सभी धरम के 
... साक्षी थे आपके नामकरण के
शुरू में अल्प पूंजी अल्प आय
संस्थाक बने लाजपत राय

भारतीयों द्वारा स्थापित , भारतियों से धन प्राप्त
प्रथम भारतीय बैंक , भारत में ,कहलाये आप !

भारत पाक जब बंटने को आया 
प्र. का. सिविल लिनेस दिली में आया
गणक प्रणाली का प्रथम बार
आपने ही किया था चमत्कार
बहुतो कृतिमान आप बनाये 
जो अन्य बैंक कर नहीं पाए
सबसे अच्छे बैंक है आप
भरोसे के प्रतीक है आप

नित्य नित्य विकास के आप गढ़ रहे है आयाम
जिसके चलते आपकेहै सब बैंको से ऊपर नाम !

कितने डुबे बैंक को अपनाया
बुड़े को ह्रदय से लगाया
१९४० में भगवन दास को मिलाया
१९५१ भारत बैंक को समाया
universal बैंक हो या इंडो commercial 
डुबे हुए हिंदुस्तान कमर्शियल
न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया व नन्दुन्गादी बेचारा
इन सातो को आपने दिया सहारा

वितीय समावेशन आरम्भ कर, कर रहे कार्य महान
गरीबों पर आप कर रहे है , बहुत बड़ा आह्सान !

जो आपके यहाँ पैसा जमा रखता 
अन्तकाल तक सुखद फल चखता
कई पुस्त उसके बैठकर खाते
सभी आपके गुण है गाते
जो नियमित लेन देन हैकरता
वह बहुत चैन से रहता
आम जन अति ही प्यारे
सभी तबके के आप दुलारे
दुसरे बैंक है जिसे भगाते
आप उसे तुरंत गले लगाते
छात्र व्यापारी मजदुर किसान 
सब पर देते आप ध्यान
कार्यालय फैक्ट्री खेत खलिहान
चतुर्दिक हो रहे आपके गुण गान

५७००शाखाएं आपकी,६.७४लाख करोढ़ का व्यापार
५६००० सदस्य है आपके भरा पूरा परिवार
(रचनाकार- नरेन्द्र सिंह)2016