सबसे बड़ा झूठा शब्द

💐सबसे बड़ा झूठा शब्द -सब ठीक है 💐
सब कुछ गड़बड़
कुछ भी नही ठीक
 पर लोगों से पुछो
"क्या हाल है"
 फिरभी लोग कहेंगे -
'" सब ठीक है"।
मन विचलित
तन शिथिल
रोग ग्रस्त है
पर पूछे ऐसों से
"क्या हाल है"
वो कहेंगे -
"सब ठीक है"।
घर से निकले बीबी से लड़कर
समस्यायो से लेते टक्कर
जीवन लग रहा घनचक्कर
कोई  पूछे-
 "क्या हाल है"
एक ही उत्तर-
",सब ठीक है"।
घर से निकलता
आंसू पोछकर
कि पेट कैसे भरूँ
यह सोचकर
बाहर मित्र मिलता,पूछता-
"क्या हाल है"
बन्दा हंसकर बोलता-
"सब ठीक है"।
जूझ रहे होते अपनो से
भूलना चाह रहे होते बुरे सपनो से
तभी मित्र का फोन आता
"क्या हाल है"
वही उत्तर-
"सब ठीक है"।
बॉस के चैम्बर से निकला
रुआंसे भारी मन से
बाहर सहयोगी पूछा
"क्या हाल है"
डांट खाकर बाहर आया
फिर भी बोला-
"सब ठीक है"।

सब ठीक है,
सब ठीक है,
दुनियां के  सबसे बड़ा
 ये शव्द है झूठा,
पर लोगों  को क्यों बताओ
क्या फायदा 
जब ऊपर वाले ही है रुठा।
ठीक ही कहा
सब ठीक है
लोगों के सामने न जिक्र कर
जब ऊपरवाले ही वेफ़िक्र है।
वही कष्ट दिया तो वही हरेगा 
जख्म दिया तो वही भरेगा
लोगो से ऐसे कहते रहो
"सब ठीक है"।
नरेंद्र
11.08.2020