सतर्कता जरूरी है
सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर आह्वाहन
कविता :भ्रष्टाचारमुक्त भारत हो
#ईमानदारी सतर्कता का ले आज शपथ
भूलकर नही चले कोई भ्रष्टाचार -कुपथ।
सतर्क ,जागरूक और सावधान रहे
ईमानदारी बरतने पर सदा ध्यान रहे।
सतर्कता जागरूकता अति जरुरी है
अन्यथा देश की विकासगति अधूरी है।
पारदर्शिता लाये हम सब जीवन में आज
कार्य करे हम बिना कोई भय व् पक्षपात।
ईमानदारी ही विश्वास विकास की पूंजी है
सतर्कता जागरूकता उसकी कुञ्जी है।
भ्रष्टाचार मुक्त आज भारत हमारा हो
भ्रष्टाचार उन्मूलन हमारा एक ही नारा हो।
शपथ लेकर ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध करें संघर्ष
न रिश्वत दे और न करे रिश्वत राशि स्पर्श।#
नरेंद्र सिंह